लेखनी प्रतियोगिता -18-Jan-2023 भारत माता के बनो वफादार
शीर्षक-भारत माता के बनो वफादार
विषय-वफादार
सीखो तुम मानवता का पाठ,
धरती पर लिया है तुमने अवतार,
भारत माता के हो संतान।
भारत माता के हो कर्जदार,
भारत माता के प्रति बनों जिम्मेदार,
देश के बनो तुम वफादार।
विदेशी वस्तुओं का करो बहिष्कार,
स्वदेशी वस्तुओं को बनाओ आधार,
जिससे होगा देश का विकास।
हम अपनाएं स्वदेशी वस्तु,
अर्थव्यवस्था होगी मजबूत,
हर घर में हो वफादार व्यक्ति।
युवाओं को करेंगे सशक्त,
शिक्षा का बढ़ाएंगे महत्व,
देश होगा नव विकसित।
भारत की कंपनियां होंगी सुदृढ़,
भारत का हर युवा करें परिश्रम,
विदेसी वस्तुओं का करे बहिष्कृत।
ले आज से यही प्रण,
भारत माता के लिए है फर्ज,
साथ देंगे हम हर वक्त।
बनेगे हम देश के वफादार,
देश के प्रति रहेंगे ईमानदार,
गद्दारों का करेंगे सर्वनाश।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Renu
20-Jan-2023 05:14 PM
👍👍🌺
Reply
Abhinav ji
19-Jan-2023 08:28 AM
Very nice 👍👌
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
19-Jan-2023 06:55 AM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply